बलिया : मां का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका बेटा, पड़ोसियों ने...

बलिया : मां का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका बेटा, पड़ोसियों ने...


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव निवासी एक मां के अंतिम दर्शन भी उनके बेटे लॉक डाउन की वजह से नहीं कर पाये। अंतिम संस्कार को लेकर बढ़ी उलझनों के बीच मृतका के बेटे की सहमति से पड़ोसियों ने जल प्रवाह किया। 

लिलकर गांव निवासी राबड़ी देवी के पुत्र मंजेश कही बाहर रहता है, जबकि 15 वर्षीय पुत्री मीना मां के साथ ही रहती थी। इधर, राबड़ी कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। गुरुवार को उनका निधन हो गया। परिवार में आर्थिक परेशानी तो है ही, कोई पुरुष सदस्य घर पर न होने की वजह से अंतिम संस्कार को लेकर पड़ोसी उलझन में पड़ गये। ऐसी विकट स्थिति में लोगों ने पुत्र से बात कर पड़ोसी धर्म का निर्वहन करते हुए शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार किया। मां के निधन के बाद पुत्री मीना का रो- रो कर बुरा हाल है। उसे इंतजार है, भाई के आने की। 


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्