नॉन CTET शिक्षकों की नौकरी पर सकंट

नॉन CTET शिक्षकों की नौकरी पर सकंट


नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गैर सीटेट अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर सकंट आ गया है। सरकारी रियायत बीत जाने के बाद स्कूलों की तरफ से ऐसे अतिथि शिक्षकों को सेवा समाप्ति के नोटिस आने शुरू हो गए हैं। ऐसे करीब एक हजार शिक्षक हैं जो सीटेट पास नहीं हैं। इन अतिथि शिक्षकों ने एक और मौके की मांग उपमुख्यमंत्री से की है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे गैर सीटेट पास अतिथि शिक्षकों की सेवा जारी रखने की मांग को लेकर ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शोएब राणा के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2012 से ही बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें से इस समयावधि में अधिकांश अतिथि शिक्षक सीटेट पास कर चुके हैं, लेकिन तकरीबन एक हजार शिक्षक अभी भी सीटेट पास नहीं कर पाए हैं। 


बीते शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ जब दिल्ली सरकार ने अतिथि शिक्षकों की सेवा वैधता का विस्तार किया था तो उस दौरान ऐसे अतिथि शिक्षकों को 31 मार्च तक सेवा विस्तार दिया गया था। ऐसे में इन शिक्षकों के पास दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में ही बैठने का एक मौका था। जिसमें कई अतिथि शिक्षक शामिल नहीं हो पाए हैं। इसके बाद ऐसे शिक्षकों को नोटिस आने शुरू हो गए हैं। हमारी मांग है कि ऐसे अतिथि शिक्षकों को जुलाई में प्रस्तावित सीटेट में शामिल होने का एक मौका देते हुए जुलाई तक सेवा विस्तार दिया जाए। अगर इस कोरोना से राष्ट्रव्यापी बंदी के दौरान उनकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं, तो उनके सामने आजीविका का सकंट आ सकता है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली