झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मिली उमस से राहत

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मिली उमस से राहत



सिकन्दरपुर ,बलिया। शनिवार को सुबह से शाम तक झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं भीषण गर्मी व उमस से लोगों को काफी राहत मिली है। पानी के बगैर बेहाल पशु पक्षियों को भी प्रकृति ने जीवन दान दे दिया है। हालाकि बरसात ने गांवों व नगरपंचायत की साफ सफाई की पोल खोल दी है। लेकिन घंटो हुए मूसलाधार बारिश से सालो से जमे नाबदान के कीचड भी साफ हो गए है। खेतो में किसानों के पड़े बेहन डूब गए वहीं बारिश होते ही सूखे पड़े हैंडपंप भी पानी देने लगें है। ताल तलैया खेतों में भी जल से लबालब हो गए है। मौसम विभाग की समस्त अटकलों को खारिज करते हुए शुक्रवार की आधी रात से क्षेत्र में शुरू हुई बारिश शनिवार को शाम तक जमकर बरसी। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। घंटो हुए बरसात से जहा सड़कों पर आवागमन ठप है, वहीं नगर की दुकानें सुनी सुनी रही। दिनभर ग्राहक नहीं दिखाई पड़े। इस सबके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। किसानों के चेहरे भी खिले हुए दिखें। किसानों की माने तो ऐसी बरसात चार दशक पूर्व हुई थी। जब पहली ही बरसात में तालाब एवं खेत जल से लबालब हो जाते थे। किसानों का मानना है कि धान की अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है। हालाकि खेतो में भी पानी जमा होने के कारण धान की बेहन डूब गई है।

By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे