प्रचार वाहन के ड्राइवर संग मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

प्रचार वाहन के ड्राइवर संग मारपीट के आरोपी गिरफ्तार




सहतवार(बलिया)। सहतवार पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम सभा कोलकला में अराजक तत्वों द्वारा भाजपा के प्रचार वाहन के ड्राईवर से मारपीट के मामले में ड्राइवर की तहरीर पर दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान  न्यायालय कर दिया।

     बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रचार वाहन के ड्राईवर बाँसडीह थाना क्षेत्र के गोड़घप्पा निवासी प्रमोद तिवारी 27 वर्ष पुत्र नन्हकू तिवारी रविवार को दिन में करीब दो बजे के कोलकला ग्राम सभा के तरफ भाजपा के प्रचार वाहन को प्रचार करने के लिए लेकर गये थे। तभी दो तीन की संख्या में गाँव के ही युवकों ने प्रचार वाहन को रोककर लाऊडस्पीकर बन्द करने को कहा, इस पर ड्राईवर ने बोला कि यह प्रचार वाहन है। इसका परमिट है। इसी पर गुस्साये युवकों ने ड्राईवर को मारपीट कर घायल कर दिया और गाड़ी में लगा झण्डा निकाल कर फेंक दिया। चेतावनी दिया कि इधर गाड़ी लेकर आओगे तो अंजाम ठीक नहीं होगा। घटना के बाद ड्राईवर गाड़ी लेकर बाँसडीह भाजपा कार्यालय पर पहुँचकर भाजपा कार्यकर्ताओ से आपबीती सुनायी। प्रचार गाड़ी की ड्राईवर की पिटाई की खबर जैसे ही कार्यकर्ताओ को मिली । वें तुरन्त इसकी सूचना भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे व अन्य कार्यकर्ताओं को दी।


 भाजपा जिलाध्यक्ष  पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहतवार थाने पर पहुँचकर इसकी शिकायत सहतवार थानाध्यक्ष से किया। थानाध्यक्ष ने तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही करने का अश्वासन दिया। उधर भाजपा के प्रचार वाहन के ड्राईवर से मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही बाँसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह, बाँसडीह कोतवाल गगनराज सिंह, रेवती एसएचओ राकेश कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
Ballia News : वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया। मारपीट के बाद...
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत