सोलर चार्जर बैटरी फटी, दो परिवारों का आशियाना खाक

सोलर चार्जर बैटरी फटी, दो परिवारों का आशियाना खाक


मुरली छपरा( बलिया ) । दोकटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम पंचायत के पूर्वा बाबू के शिवपुर मंगलवार की दोपहर में राज कुमार मौर्या के घर में सोलर  से चार्ज होती बैट्री के फटने से लगी आग में दो परिवारों का आशियांना जलकर खाक जिसमें रखा हजारों रूपये के घर गृहस्थी का समान जलकर राख का ढेर  हो गया ।
 बता दें की राज कुमार मौर्या का घर सोनबरसा ग्राम पंचायत के पूर्वा बाबू के  शिवपुर में गाँव के बाहर दक्षिणी छोर पर स्थित है । घर की महिलाएँ खाना बनाकर खा पीकर घर के कुछ दूरी पर स्थित मिर्चा के खेत की सोहनी करने के लिये दरवाजा बाहर से बन्द करने गयी थी। घर में कोई नहीं था । घर में  सोलर से बैट्री चार्ज में लगी थी ईसी बीच बैट्री फटकर आग लपटें पलंग पर जागीरी जिससे आग उग्र रूप धारण कर ली बगल में स्थित निर्मल मौर्या के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया ।  घर से निकलते घूआ को देख राहगीरों ने चिल्लाया खेत से महिलाऐं भी दौड़ी भागी पहुची बस्ती के लोग पहुंचे दरवाजा खोले पम्पिंग सेट चालू कराकर आग पर काबू पायी तब तक  घर में रखी आलमारी , बक्सा , बिस्तर , अनाज , कपड़ा एंव पाँच हजार नगदी रुपया सहित सभी घर गृहस्थी का समान जल गया । बसपा नेता विनोद राम के सूचना पर मौके पर लालगंज पुलिस चौकी के सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया । समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन का कोई कर्मी नहीं पहुच सका था ।


रिपोर्ट विद्या भूषण चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी