बारिश में धराशाई हुआ कच्चा मकान, वृद्ध घायल

बारिश में धराशाई हुआ कच्चा मकान, वृद्ध घायल

दुबहर/बलिया । क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार के दिन हुई भारी बरसात में मकान के कच्ची दीवार गिरने से मोतीलाल पासवान बुरी तरह घायल हो गए । जिन्हें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचा कर उनका इलाज शुरू कराया । ज्ञात हो कि नगवा पासवान बस्ती में मोतीलाल पासवान कच्चे की दीवाल पर टिन का सेड रखकर बरसों से उस में रह रहे थे। वहीं रविवार सोमवार से हो रही भीषण बारिश में उनकी दीवाल गिर गई और वह उसी में दब गए ।  इसकी सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान पति विमल पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भेज कर उनका विधिवत उपचार करवाया । मोती लाल पासवान का इलाज अभी भी  चिकित्सालय में चल रहा है ।उधर नगवा गांव में मंगलवार के दिन हुई भारी बरसात के चलते बाढ़ की सुरक्षा के लिए गांव के बाहर बनाए गए रिंग बंधे के धस जाने के कारण कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा जिसके चलते सड़क के किनारे से पानी टंकी का गया पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी ।

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा