बागी धरती से निकली आवाज 'फेर लो मुंह तोड़ लो रिश्ते...'

बागी धरती से निकली आवाज 'फेर लो मुंह तोड़ लो रिश्ते...'


फेर लो मुंह तोड़ लो रिश्ते सभी बाजार से
इश्क करना सीख लो, घर के दरो-दीवारों से

घर को दोजख मत कहो, घर ही बचाएगा तुम्हें
धूप से, लू से, कोरोना वायरस से

रेस ये बिल्कुल अलहदा किस्म की है साथियों
जीतना मुमकिन नहीं इस रेस को रफ्तार से

बस जरा ये धुंध छट जाने दो तुम, फिर शौक से 
चूम लेना रौशनी के गेसुओं को प्यार से

दुःख भले ही हिमालय-सा हो मगर कद में कभी
हो नहीं सकता बड़ा इंसान की किरदार से

चांद का मुद्दा जरूरी है कि मसला भूख का
पूछिए जाकर किसी मजदूर के परिवार से

कारखाना बंद है तो बंद रहने दो 'शशी'
जां से ज्यादा है मोहब्ब्त या कारोबार से

शशि प्रेमदेव 'कवि'
बलिया
Tags: गजल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल