भीषण Road Accident : ट्रक ने बस में मारी टक्कर, सात यात्रियों की मौत ; कई घायल

भीषण Road Accident : ट्रक ने बस में मारी टक्कर, सात यात्रियों की मौत ; कई घायल

Unnav Road Accident : 27 सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 3 की हालत नाजुक है। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। यह हादसा उन्नाव के सफीपुर में रविवार दोपहर को हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बस बांगरमऊ से उन्नाव आ रही थी। हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री सड़क पर उछलकर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। उधर, हादसे के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुछ बेड खाली कराकर रिजर्व कर दिये गए। जिससे घायलों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सके। इमरजेंसी में डॉक्टर की टीम को अलर्ट किया गया है। मृतकों के पोस्टमॉर्टम जल्द करवाए जा सकें, इसके लिए मॉर्चरी में ड्यूटी डॉक्टर को भी अलर्ट कर दिया गया है।

हादसे के बाद हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोनों ओर के वाहनों को राहगीरों ने रोक दिया और घायलों की मदद करने में जुट गए।हादसे के बाद घायल बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीर उनकी मदद कर रहे तो लोग चीखते चिल्लाते कहने लगे कि घटना की जानकारी हमारे घर वालों को दे दो। इस दर्दनाक मंजर देखकर हर कोई सहम गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजना शुरू किया।

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला के मुताबिक, बस (UP 35 T 5700) को ट्रक ने टक्कर मारी है। जिससे बस में सवार 7 लोगों की मौत हुई है। 20 लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर थाना सफीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भागे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...