यूपी में बदली स्कूल संचालन की टाइमिंग, अब एक घंटे अधिक चलेंगी कक्षाएं, एक्ट में हुआ संशोधन  

यूपी में बदली स्कूल संचालन की टाइमिंग, अब एक घंटे अधिक चलेंगी कक्षाएं, एक्ट में हुआ संशोधन  

UP School Timing : यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण की न्यूनतम अवधि में बदलाव किया गया है। प्रदेश भर के 27871 माध्यमिक स्कूलों में अब एक घंटे और पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण की न्यूनतम अवधि सुनिश्चित करने के लिए यह बदलाव किया गया है। इसके लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन किया गया है।

विशेष सचिव शासन उमेश चंद्र की ओर से नई समय सारणी महानिदेशक को भेजी गई है। जिसके मुताबिक, अब सभी माध्यमिक स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे तक संचालित होंगे। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल संचालित होते थे, जबकि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 8:30 से 2:50 तक स्कूलों का टाइम निर्धारित था। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 220 शिक्षण दिवस में न्यूनतम 1200 घंटे पढ़ाई का संचालन अनिवार्य है। मौजूदा समय में 1100 घंटे का शिक्षण कार्य, पाठ्य सहगामी और पाठ्येत्तर क्रियाकलाप हो रहे थे। 1200 घंटे का शिक्षण कार्य करने के लिए इंटरमीडिएट एजुकेशन एक्ट 1921 में संशोधन करना पड़ा है।

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

1

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

2

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट