छलकते आंसुओं के बीच गरजता रहा बुलडोजर

छलकते आंसुओं के बीच गरजता रहा बुलडोजर

UP News : उत्तर प्रदेश के गोण्डा में गुरुवार को शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिला प्रशासन की ओर चलाए गए अतिक्रमण अभियान में गरीबों के आशियानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नजूल की भूमि पर चल रहे इस अभियान में गरीबों के छलकते आंसुओं के बीच जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजता रहा। छोटा सा आशियाना बसाकर रह रहे लोग अपना दर्द बयां करते रहे। लेकिन बुलडोजर के आगे जिला प्रशासन का दिल नहीं पसीजा।

कोतवाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सुबह से ही जेल रोड पर हुई इस कार्यवाही से शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट विजय पाल शर्मा, ईओ संजय मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ चले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में शहर के कई प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण की जद से हटाया गया। अंबेडकर चौराहे से जेल रोड तक चले इस अभियान में कुछ ऐसे भी लोग सामने आए, जो नजूल की भूमि पर टिन शेड छप्पर आदि रख अपना जीवन बसर कर रहे थे।

IMG-20240216-WA0006

यह भी पढ़े बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत

शहर के आरटीओ आफिस के पास खाली पड़े मैदान व उसके आसपास रह रहे कई गरीब परिवारों पर भी जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। जिससे उन गरीबों के सर पर से छाया हट गई। रोता बिलखता परिवार के आंसु रुकने का नाम नहीं ले रही थी। लेकिन जिला प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें कोई भी नोटिस व मौखिक सूचना पहले से नहीं दी थी। आधिकारियों का कहना है कि यह भूमि नजूल की थी। जिस पर अतिक्रमणकारी एक बड़ा अतिक्रमण कर उस पर कब्जा करना चाहते थे। फिलहाल जिला प्रशासन ने उन अवैध अतिक्रमणकारियों को समझाते हुए कहा कि जिनको इवास नहीं मिला है, उन्हें जल्द ही सरकारी आवास मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर नपाप, लोक निर्माण विभाग व भारी संख्या में शहर पुलिस मौजूद रही।

यह भी पढ़े बलिया की पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका, नहीं रहें वरिष्ठ पत्रकार 'प्रमोद बाबा'

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल