मऊ से बलिया के रास्ते बिहार जा रही थी एम्बुलेंस, सीट बाक्स खुलते ही दंग रह पुलिस

मऊ से बलिया के रास्ते बिहार जा रही थी एम्बुलेंस, सीट बाक्स खुलते ही दंग रह पुलिस

बैरिया, बलिया : 'तू डाल डाल तो मै पात पात' की तर्ज पर उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित जय प्रभा सेतु के पूर्वी हिस्से की चेक पोस्ट से बिहार पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम अंग्रेजी शराब लेकर जा रही एंबुलेंस को जब्त कर लिया। एंबुलेंस में लदे दो सौ  लीटर अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त शराब मऊ से बलिया के रास्ते तस्करी कर छपरा ले जाई जा रही था।

माझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पकड़ी गई शराब लगभग दो लाख रुपये की है, जो मऊ से बलिया के रास्ते छपरा ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में रोगी सुलाकर रोगी को ड्रिप लगाकर उसके नीचे अवैध शराब की पेटिया भरकर शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, जिसे चेकिंग में पकड़ लिया गया। उक्त एंबुलेंस में शराब लादने के लिए तहखाना बना हुआ था, जिसमें छुपा कर अंग्रेजी शराब रखी थी। स्थानीय लोगों ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा है कि मऊ से इतने थाने लांघ कर शराब लदी एम्बुलेंस माझी चेक पोस्ट पर कैसे पहुंच गई, सोचने वाली बात है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव