लापरवाही पड़ी भारी, सहायक अध्यापक सस्पेंड

लापरवाही पड़ी भारी, सहायक अध्यापक सस्पेंड

UP News : सोनभद्र जनपद के घोरावल शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत विसुंधरी स्थित विद्यालय में लापरवाही को लेकर बीएसए ने कार्रवाई की है। मामले में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एआरपी सहित आठ लोगों को नोटिस जारी किया है।

विसुंधरी गांव निवासी जन्मेजय यादव की पुत्री साधना (10) कंपोजिट विद्यालय विसुंधरी में कक्षा 2 की छात्रा है। रोज की तरह वह सुबह पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंची और कक्षा में रहकर विद्यालय बंद होने तक मौजूद रही। बताते हैं कि इसी दौरान छात्रा को नींद आ गई और वह कमरे में ही साेती रह गई। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर चले गए। शिक्षक भी कमरे व गेट पर ताला लगाकर घर चले गए।

विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जब साधना घर नहीं पहुंची तो परिजन पहले किसी सहेली के साथ जाने की बात सोचते रहे, मगर काफी समय बीता तो उनकी चिंता बढ़ गई। उसे ढूंढते हुए विद्यालय की ओर गए तो वहां अंदर से किसी बच्ची के रोने बिलखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

ग्रामीणों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा। फिर अंदर जाकर कक्षा 2 के कमरे पर लगा ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे तक बच्ची अकेले दहशत में रही। मामले में बीईओ घोरावल ने बीएसए को रिपोर्ट प्रेेेषित की, जिसमें बताया गया कि कम्पोजिट विद्यालय विसुन्धरी की प्रधानाध्यापिका शशि त्रिपाठी सहित विद्यालय की समस्त महिला अध्यापिकाएं अवकाश पर थी। विद्यालय का प्रभार सहायक अध्यापक उमाशंकर राम के पास था।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

बीएसए ने सहायक अध्यापक उमाशंकर राम को निलंबित करने के साथ ही मामले में सहायक अध्यापक और एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी, अनुदेशक अजीत मौर्य को नोटिस जारी की है। वहीं, घटना वाले दिन तीज के कारण अवकाश पर रही प्रधानाध्यापिका शशि कुमारी त्रिपाठी, स.अ. मुन्नी देवी, स.अ.वर्तिका सिंह, शिक्षामित्र कंचन, सुनीता, अनुदेशक प्रतिमा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार