पत्नी के सामने फिल्मी अंदाज़ में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पत्नी के सामने फिल्मी अंदाज़ में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

लखनऊ :  निगोहां के मीरखनगर में सोमवार रात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां दागीं। दो गोलियां प्रॉपर्टी डीलर को लगी। एपेक्स ट्रामा में सेंटर में उनको भर्ती कराया गया है। हालत बेहद गंभीर है।

मीडिया रिेपोर्ट के अनुसार, मीरखनगर निवासी शहंशाह (35) प्रॉपर्टी का काम करते हैं। सोमवार रात तकरीबन 11:30 बजे काम करने के बाद घर पहुंचे थे। घर के बाहर कार खड़ी करने के बाद उतरे और दरवाजा खटखटाया। उनकी पत्नी जन्नत ने जैसे ही दरवाजा खोला, चार लोग आए और गाली गलौज करते हुए शहंशाह पर गोलियां दाग दीं।

गोलियां लगते ही शहंशाह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने शहंशाह की हालत गंभीर बताई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में कई पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। प्रॉपर्टी या लेनदेन के विवाद पर सबसे अधिक शक है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

दो महीने पहले हुई थी शादी
शहशांह की शादी दो महीने पहले हुई थी। शहंशाह पत्नी जन्नत और मां के साथ रहते थे। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में सनसनी फैल गई। मौके से खोखे बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित