यूपी-बिहार के 17 जिलों की ऐसे सेवा कर रहा पूर्वोत्तर रेलवे का यह मंडल

यूपी-बिहार के 17 जिलों की ऐसे सेवा कर रहा पूर्वोत्तर रेलवे का यह मंडल


वाराणसी। विश्व व्यापी कोरोना महामारी के चलते सम्पूर्ण भारत वर्ष में सम्पूर्ण लाॅकडाउन घोषित होने के उपरांत आवश्यक उपयोग की वस्तुओं एवं चिकित्सीय सामग्री इत्यादि की उपलब्धता को आम जनमानस तक सुनिश्चित करने हेतु माल गाड़ियों तथा विशेष पार्सल ट्रेनों के परिचालन के माध्यम से  वाराणसी मण्डल सफलतापूर्वक आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति पूरी कर रहा है।
       
वाराणसी मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक विजय कुमार पंजियार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों यथा वाराणसी, मिर्जापुर,भदोही, प्रयागराज, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, जौनपुर, गोरखपुर एवं बिहार के 05 जिलों यथा सारण, सीवान, महराजगंज, गोपलगंज एवं चंपारण में रहने वाली सात करोड़ की अनुमानित आबादी को खाद्यान्न एवं चिकित्सीय सामग्री की आपूर्ति एवं इस क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 



लॉकडाउन के कारण, देश के विभिन्न हिस्सों तक श्रमिकों व ट्रकों की कमी के बावजूद मालगोदामों पर अनलोडिंग/लोडिंग सुनिश्चित की जा रही है। जबकि इस कठिन समय में  वाणिज्य एवं परिचालन विभाग द्वारा खाद्यान्न एवं चिकित्सीय सामग्री की ढुलाई करना एक बड़ी चुनौती थी। कोविड-19 संकट के इस अत्यंत महत्वपूर्ण चरण में, वाराणसी मंडल ने देश एवं क्षेत्र की अपेक्षाओं को पूरा करना जारी रखा है।

इस लॉकडाउन अवधि में वाराणसी मण्डल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। इस अवधि में कुल 264 रेको की अनलोडिंग हुई जिनमे से 64 रेक (लगभग 10,308,224 टन) खाद्यान्न-गेंहू- चावल इत्यादि, 37 रेक (लगभग 2,440,002 टन) उर्वरक ,30 रैक(लगभग 2,430,000 टन) पेट्रोल एवं डीजल , 29 रेक(लगभग 2,930,160 टन) कोयले, 76 रेक (10,684,156 टन)सीमेन्ट ,23 रेक (लगभग 1,375,354 टन)बैलास्ट,03 रेक (22,794 टन)नमक, 02 रेक(13,456 टन) क्लिंकर तथा बीस हजार किलो छोटे पार्सल उतारे गए हैं एवं 05 रेक (लगभग 3,49,740 टन) चावल लोड की गई है तथा देश के विभिन्न भागों में लगभग 10500 किलोग्राम छोटे पार्सल तथा 1050 किलो कोविड-चिकित्सीय सामग्री भेजी गयी हैं। इस प्रक्रिया में औसतन प्रतिदिन चार सौ दिहाड़ी मजदूरों को रोजगार प्राप्त हुआ।



इन सभी मजदूरों को मण्डल प्रशासन द्वारा कोविड सुरक्षा सेनिटाइजेशन किट (सेनिटाइजर, साबुन, हाथों के दस्ताने, फेस मास्क, रूमाल) प्रदान की गयी तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए माल/पार्सल के लदान/उतरान का कार्य सम्पन्न कराया गया। कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों एवं मजदूरों का प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग भी किया जा रहा है।

इस लॉकडाउन अवधि में मण्डल में आकस्मिक डियूटी पर आपातकालीन वाहनों द्वारा कर्मचारियों को उनके निवास स्थान से कार्य स्थलों तक लाने व भेजने की व्यवस्था की गयी है। ताकि कर्मचारियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की श्रृंखला को जारी रखते हुए वाराणसी मंडल केे सेक्शन कंट्रोलरों, स्टेशन मास्टरों, गार्ड्स, शंटिंग स्टाफ, पॉइंट्समैन और क्रू स्टाफ के साथ रेलवे अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं। परिचालन अधिकारियों द्वारा टर्मिनल रिलीज/श्रम उपलब्धता के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ राज्य सरकार के समन्वय अधिकारियों के साथ शीर्ष स्तर पर निरंतर समन्वय किया जा रहा है।      

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia : ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पर किया...
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग