प्रेमिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा

प्रेमिका की मौत मामले में बड़ा खुलासा


वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में प्रेमी युगल को मारपीट कर विषाक्त पदार्थ खिलाने पर प्रेमिका की हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कसिहर नरायनपुर गांव निवासी सभा नारायण चौबे ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि बनकट गांव निवासी अजित प्रताप चौबे ने अपने पुत्री व मेरे पुत्र को प्रेम की जानकारी होने पर पुत्री से मोबाइल पर सोमवार की रात 12 बजे मेरे बेटे विकास चौबे को बुलवाया। 
वहां पहुंचने पर अजित  व उनके छोटे भाई अरुण उर्फ पिंटू चौबे ने मेरे बेटे विकास व अपनी पुत्री को बुरी तरह से पीटने के बाद जबरन विषाक्त पदार्थ पिला दिया। जिससे अजीत की पुत्री मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दी। मेरे बेटे विकास का उपचार मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। विकास के पिता की तहरीर पर मृतक प्रेमिका के पिता अजित प्रताप चौबे, चाचा अरुण उर्फ पिंटू चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया है कि मृतक प्रेमिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की बात सामने आई है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल 11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
मेष आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। सिद्धि योग के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई