बाइक को टक्कर मार पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे समेत चार की मौत

बाइक को टक्कर मार पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे समेत चार की मौत

मेरठ। मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार को Road Accident में मां-बेटे समेत चार की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल कार चालक आदित्य पुत्र अनुराग तथा भूषण का इलाज चल रहा है।

बालेनी थाना क्षेत्र के मुकारी निवासी अनुज पुत्र धर्मेन्द्र अपनी मॉ सरोज के साथ मेरठ आ रहा था। जानी खुर्द थाना क्षेत्र के कुराली के सामने साईं मंदिर के पास अनुज पहुंचा था, तभी सामने से आ रही कार का टायर फट गया और असंतुलित कार अनुज की बाइक को चपेट में लेने के साथ दी पेड से टकरा कर पलट गयी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मगन देवी पत्नी इंदरसेन, भूषण, बाला देवी पत्नी भूषण (निवासी अमीनगर सराय बागपत) व बाइक सवार अनुज और उसकी मां सरोज (निवासी मुकरी, थाना चांदीनगर, जिला बागपत) को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मगन देवी, बाला देवी, अनुज व सरोज को मृत घोषित कर दिया।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal 7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
मेषदांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और...
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल