शिक्षक पर शिक्षिका ने दर्ज कराया एक और मुकदमा

शिक्षक पर शिक्षिका ने दर्ज कराया एक और मुकदमा

कानपुर : बर्रा में एक शिक्षिका ने अपने पूर्व साथी शिक्षक पर चौथी बार एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपित वर्तमान में पनकी स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत है। आरोप है कि आरोपित उन्हीं के स्कूल में नौकरी पाने का प्रयास कर रहा है। उनसे गाली-गलौज, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बर्रा क्षेत्र की शिक्षिका के मुताबिक, वह और मैकरॉर्बटगंज निवासी आरोपित शिक्षक 2014 से 2017 के बीच एक ही स्कूल में पढ़ाते थे। सहकर्मी होने के नाते दोनों की बात शुरू हो गई। तभी एक बार शिक्षक ने उनपर हमला कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने उसे निकालकर नजीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

फिर एक फरवरी, 2018 को आरोपित शिक्षक ने गाड़ी के बगल में गाड़ी लग जान से मारने की धमकी दी थी। तब भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। 2020 में आरोपित ने कई स्कूल ग्रुप में पीड़िता की एडिटेड फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। इस पर शिक्षिका को स्कूल से निकलना पड़ा। 20 अगस्त, 2020 को आरोपित शिक्षक ने उनके घर पर हमला किया। इस मामले में बर्रा पुलिस ने उसे जेल भेजा था। आरोपित जमानत पर छूट आया।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम के प्रशिक्षक होंगे शिक्षक अनूप राय, बलिया में खुशी की लहर

शिक्षिका के मुताबिक, आरोपित वर्तमान में पनकी के स्कूल में कार्यरत है। अब उनके स्कूल में नौकरी पाने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि 10 मई को जब शिक्षिका घर जा रही थीं तो आरोपित ने उनका घर तक पीछा किया। इंस्पेक्टर बर्रा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर बेईज्जती करना, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना 11 जनवरी, पढ़ें आज का राशिफल

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...