स्कूल में शिक्षिका के साथ रंगरेलियां... Video वायरल ; नोटिस जारी

स्कूल में शिक्षिका के साथ रंगरेलियां... Video वायरल ; नोटिस जारी

जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षिका का अंतरंग वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। बीएसए ने विद्यालय की मान्यता वापसी का नोटिस जारी किया है। विद्यालय प्रबंधन को दो दिन के भीतर इसका जवाब देना है। वहीं, अपने ही स्कूल की शिक्षिका के साथ रंगरेलियां मनाते प्रबंधक का वीडियो जिस किसी ने भी देखा, वो थू-थू करने लगा। 

बता दें कि कुछ दिन पहले एक निजी विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षिका का अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पूर्वांचल24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो नया है या पुराना यह भी स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो में संचालक स्कूल की ही किसी महिला कर्मचारी के साथ अपने आफिस में अश्लील हरकतें करता दिखाई पड़ रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सुईथाकलां राजेश कुमार वैश्य को सौंपी थी। जांच में मामला सही निकला। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेजी, जिसमें कहा गया कि इस कांड से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इससे बच्चों और समाज पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की मान्यता वापसी का नोटिस जारी कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन को अपनी सफाई देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...