मोहब्बत में सरहद पार : प्रेमी के लिए सात समुंदर पार कर भारत आई ईरानी युवती, हो गई सगाई ; अब...

मोहब्बत में सरहद पार : प्रेमी के लिए सात समुंदर पार कर भारत आई ईरानी युवती, हो गई सगाई ; अब...

UP News : कहते हैं कि मोहब्ब्त करने वालों को कोई भी दीवार नहीं रोक सकती... ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है। जी हां ! ईरान की फैजा नाम की युवती मुरादाबाद में रहने वाले यूट्यूबर को दिल दे बैठी। दोनों के बीच लगभग तीन साल तक बातचीत होती रही। दोनों ने शादी का फैसला किया तो दूरी बीच में आ गई, लेकिन जुनून ऐसा कि फैजा ईरान से मुरादाबाद पहुंची और अपने प्रेमी के साथ सगाई कर ली।

मुरादाबाद में यह लव स्टोरी चर्चा में है। ईरान से फैजा वीजा पर अपने अब्बू के साथ भारत आई हैं और यूट्यूबर दिवाकर के यहां ठहरी हुई हैं। आपको बता दें कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बेशुमार प्यार होने के बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली। दिवाकर यूट्यूब पर ट्रैवल ब्लॉग बनाते हैं। दिवाकर ने बताया कि तीन साल पहले फैजा और मेरा कॉन्टेक्ट इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। शुरुआत में तो हम दोनों एक दूसरे के देशों के बारे में ही बात किया करते थे। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे को समझने लगे और प्यार हो गया।

खुद सीखी फारसी तो फैजा को सिखाई हिंदी

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

यूट्यूबर ने बताया कि फैजा का रहन-सहन काफी अलग है। पहले तो मुझे बहुत दिक्कत हुई। जब मैं ईरान गया तो मेरी दाढ़ी बहुत बड़ी थी। तब फैजा के परिवार वाले कहते थे कि दाढ़ी इतनी बड़ी क्यों है। लेकिन मैं उनके कल्चर को समझ गया तो उनके अनुसार ही सब चीज समझता गया। फिर फैजा के परिजन शादी को भी मान गए। इसके बाद फैजा से फारसी सीखी और उसको हिंदी भी सिखा दी। फैजा की ईरान की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। LIU में डॉक्यूमेंट सबमिट कर दिए गए हैं। जैसे ही कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, हम दोनों शादी करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट