शादीशुदा प्रेमी संग मौज कर रही थी शिक्षिका पत्नी को पति ने पकड़ा रंगे हाथ

शादीशुदा प्रेमी संग मौज कर रही थी शिक्षिका पत्नी को पति ने पकड़ा रंगे हाथ

UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज उन्हीं के स्कूल के बच्चों ने खोल दिया है, जिनको वह पढ़ाती थीं। शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई है। मजे की बात ये है कि महिला को उसके पति ने ही रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका पढ़ाने के बजाय अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने पति को कई दिनों से धोखा दे रही थी। इसकी जानकारी पति को थी, फिर भी वह उसे तलाक नहीं देना चाहता था। कहा जा रहा है कि पति के तलाक न देने के कारण महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मारने की भी योजना बना रही थी। इसी बीच महिला स्कूल में पढ़ाने की बजाय अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकल गई। इस पर बच्चों ने महिला के पति को बता दिया कि टीचर स्कूल की जगह बस से कहीं और गई है। इस पर पति ने उसका पीछा किया तो अपने प्रेमी के साथ वो एक कमरे से पकड़ी गई।

इस पूरे मामले में महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके साथ ही वीडियो में बताया गया कि, ये महिला स्कूल में पढ़ाने के बहाने घर से आई थी और अब अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है. पति ने ये भी बताया है कि, उसकी पत्नी का प्रेमी भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है।

यह भी पढ़े Ballia News : सड़क हादसे में वार्ड ब्वाय की मौत, पत्नी रेफर

महिला के पति का आरोप है कि ये दोनों मिलकर उसकी हत्या करने की भी प्लानिंग कर रहे थे। इसी के साथ ही पति ने कहा है कि, ये तो गनीमत है कि स्कूल के बच्चों ने पति को जानकारी दे दी। इस तरह वो अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने में कामयाब हो गया। इसी के साथ ही जानकारी सामने आ रही है कि, महिला का पति भी शिक्षक है और उसका प्रेमी भी टीचर है.

यह भी पढ़े HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला का पति इंसाफ की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। वीडियों में पहले तो महिला और उसके प्रेमी का चेहरा ढका दिखाई दे रहा था, लेकिन बाद में लोगों ने दोनों का चेहरा खोल दिया तो वहीं वीडियो में पति कहता दिखाई दे रहा है कि, अब जब सारी जानकारी सामने आ चुकी है तो उसे तलाक चाहिए नहीं तो दोनों उसे मार डालेंगे। फिलहाल इस सम्बंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान