फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, ऐसे हुआ था धोखाधड़ी का खुलासा

फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, ऐसे हुआ था धोखाधड़ी का खुलासा

UP News : फतेहपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के राज नगर मोहल्ला साकेत तिवारी पुत्र रामलखन तिवारी को खुरमानगर के पास से गिरफ्तार किया गया है। ललौली थाना प्रभारी तारकेश्वर राय व एसआई संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है।

साकेत तिवारी ने कूटरचित दस्तावेजो के सहारे शिक्षक की नौकरी हथिया ली थी। जांच के बाद शिक्षा विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था, फिर तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी असोथर दीप्ति रिछारिया ने 12 सितंबर 2023 को ललौली थाने में मुकदमा संख्या 226 दर्ज करवाया था। आरोप लगाया था कि बहुआ कस्बा निवासी साकेत तिवारी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 15 सितंबर 2010 को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुआ था।

आरोपी के खिलाफ अदालत ने जारी किया था वारंट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर संजय कुमार कुशवाहा के आदेश संख्या 1268/2022-23 दिनांक एक फरवरी 2023 द्वारा सेवा समाप्ति आदेश निर्गत किया गया था। ललौली थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद उक्त जालसाज शिक्षक फरार हो गया था। उसके खिलाफ अदालत से वारंट जारी था।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक