बलिया : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छोटा भाई रेफर

बलिया : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, छोटा भाई रेफर

बलिया : नरहीं थाना क्षेत्र के गंगहरा छप्पन के डेरा गांव निवासी एक युवक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। वहीं, बुरी तरह से झुलसे भाई का उपचार चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों भाई खेत में सिंचाई करने जा रहे थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव में मातम का माहौल है। 

बुधवार की दोपहर गंगहरा छप्पन के डेरा गांव निवासी संजय यादव (35) व शंकर यादव (25) पुत्रगण मुन्ना यादव गांव के बगल में खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। खेत के मेंढ़ पर पहुंचते की संजय करंट की चपेट में आ गए। भाई को बचाने में शंकर यादव भी चपेट में आ गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय यादव की नाज़ुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद शंकर यादव को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...