बलिया : गंगा पूजन कर लौटते वक्त पलटा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार

बलिया : गंगा पूजन कर लौटते वक्त पलटा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार

बैरिया, बलिया : सवारी से भरा ई-रिक्शा तेज रफ्तार टेंपो से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चिरैया मोड़ पर पलट गया। हादसे में पांच महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार होने में सफल रहा।

जितेंद्र गोड़ निवासी कुंवर टोली बैरिया के घर 16 जुलाई को शादी थी। 17 जुलाई को बारात विदाई होने के बाद परिजन रिश्तेदारों के साथ गंगा पूजन (ककन छोड़ाने) के लिए पचरुखिया गंगा तट गए हुए थे। वहां से विधि संपन्न करने के बाद वापस बैरिया लौट रहे थे, तभी चिरैया मोड़ पर तेज रफ्तार टेंपो से बचने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया।

ई-रिक्शा में बैठे जितेंद्र गोड़ (35), आशा देवी (45), आरती देवी (32), प्रमिला देवी (30), रामवती देवी (45), खुशी कुमारी (9 वर्ष), आशा देवी (28), प्रभावती देवी (50) व चालक संजीत (27) निवासी बीबी टोला घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां से जितेंद्र को गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शेष लोगों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बैरिया धर्मवीर सिंह ने घायलों का हाल-चाल लिया।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे