UP Police Bharti Exam : बलिया में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार, 'मुन्ना' की तलाश में पुलिस

UP Police Bharti Exam : बलिया में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार, 'मुन्ना' की तलाश में पुलिस

Ballia News : 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में बलिया पुलिस अलर्ट मोड़ में है। इसी क्रम में बांसडीह रोड पुलिस ने शनिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 

बांसडीह रोड अन्तर्गत रामदाहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट में पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 के द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी अंगद साहनी के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे अजय कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव (निवासी थमसेना, थाना सौर बजार, जिला सरसा, बिहार) को कूट रचित दस्तावेज के साथ केन्द्र व्यवस्थापक आशुतोश कुमार सिंह की सूचना पर बांसडीह रोड पुलिस ने हिरासत में लिया गया।

वहीं, केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 6/10 उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 बनाम अजय कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव (निवासी थमसेना थाना सौर बजार जिला सरसा राज्य बिहार) व अंगद साहनी पुत्र हीरालाल साहनी (निवासी टंगुनिया थाना उभांव जनपद बलिया) के पंजीकृत किया गया। पकड़े गये अभियुक्त अजय कुमार यादव के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ : द्विवार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल