बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, ऐसे हुई शिनाख्त

बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, ऐसे हुई शिनाख्त

बलिया : बलिया रेलवे स्टेशन के मेनलाइन पर एक्सलेटर सीढ़ी ब्रिज के सामने मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। जीआरपी प्रभारी ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलाया। इसके बाद जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

एक युवक की शिनाख्त उसके पॉकेट से मिले आधार के अनुसार शशिकांत खरवार (32) पुत्र योगेश प्रसाद खरवार (निवासी बहादुरपुर देवकली थाना कोतवाली) तथा दूसरे युवक की शिनाख्त सूर्य प्रकाश सिंह (29) पुत्र कृष्ण कुमार सिंह (निवासी नारायनगढ़ थाना रेवती) के रूप में उसके हाथ पर लिखे पत्नी सत्या के नाम से मृतक के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने की।


बता दें कि बलिया रेलवे स्टेशन के मन लाइन पर शहर कोतवाली के बहादुरपुर देवकली निवासी शशिकांत खरवार और रेवती थाना क्षेत्र के नारायनागढ़ निवासी सूर्य प्रकाश सिंह प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रैक पार करते हुए एक नंबर पर आ रहे थे। इसी समय मालगाड़ी मेनलाइन से वाराणसी की ओर जा रही थी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट