लूट की सूचना देने वाला ही निकला लूटेरा, बलिया पुलिस को ऐसे मिली सफलता ; 2.5 लाख बरामद

लूट की सूचना देने वाला ही निकला लूटेरा, बलिया पुलिस को ऐसे मिली सफलता ; 2.5 लाख बरामद

बलिया : मनियर थाना पुलिस ने फर्जी लूट का खुलासा करने के साथ ही दो लाख पैंतालीस हजार तीन सौ अस्सी रुपया भी बरामद कर लिया है। यही नहीं, मामले में झूठी सूचना देने के आरोप में सीएसपी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह ने बताया कि वे मय हमराह देखभाल कस्बा मनियर में मामूर थे, तभी संजय कुमार चौहान पुत्र हरिशचन्द्र चौहान (निवासी : सरवार, थाना मनियर) ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी दुकान (सीएसपी) से अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर तीन लाख रुपया लेकर भाग गये। मामले की जांच को हल्का प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार राय मय हमराह आवेदक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास लोगों से घटना के बावत पूछताछ किया गया तो मामला सन्देहास्पद लगा। पुलिस ने आवेदक संजय कुमार चौहान से घटना के बारे में सभी पहलुओं पर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो वह बताया कि 'साहब मुझसे गलती हो गयी है। मैं लूट की फर्जी सूचना दिया हूं तथा मैंने सम्पूर्ण रुपया अपने बिस्तर के नीचे छिपा कर रखा है।'

यह भी पढ़े Ballia News : सेफ्टी टैंक के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

यही नहीं, उसने अपने बिस्तर के नीचे से लाल रंग की थैली निकाला। थैली से 500 रुपये के 438 नोट, 200 रुपये के 23 नोट, 100 रुपये के 217 नोट तथा 20 रुपये के 4 नोट बरामद हुआ, जो दो लाख पैंतालीस हजार तीन सौ अस्सी रूपया था। आवेदक की यह सूचना अज्ञात व्यक्तियों को छति कारित करने के आशय से मिथ्या आरोप लगाया गया था। बरामद रुपये को सर्व सील मोहर कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, धारा 182, 211 भादवि में पाबंद कर संजय कुमार चौहान को चालान न्यायालय किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार राय, कां. विजय कुमार पटेल, भानू प्रताप यादव, अंकित सिंह व आलोक कुमार शामिल रहे। 

यह भी पढ़े बलिया में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना यूपी वॉलीबाल टीम का प्रशिक्षण शिविर

रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन