बलिया में पकड़ा गया भीख मंगवाने के लिए बच्चे को अपहृत करने वाला अपहर्ता... अबोध बालक बरामद

बलिया में पकड़ा गया भीख मंगवाने के लिए बच्चे को अपहृत करने वाला अपहर्ता... अबोध बालक बरामद

बलिया : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने गुरुवार को माधोमठ बंधा वाली पक्की सड़क पर स्थित ईंट भट्ठे के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं, गुमशुदा अबोध बालक को बरामद कर उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया। अभियुक्त ने अपना नाम सोनू यादव उर्फ प्रेमशंकर यादव पुत्र उमाशंकर यादव (निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़, बलिया) बताया। अभियुक्त ने अबोध बालक को दिल्ली ले जाकर भिक्षा मंगवाने की बात स्वीकार किया गया।

जिले के दुबहड़ स्थित ईंट भट्टे पर झारखण्ड प्रान्त से आकर मजदूरी करने वाले व्यक्ति द्वारा पांच अप्रैल 2024 को अपने तीन वर्षीय अबोध पुत्र का भट्ठे पर खेलते समय गायब हो जाने की सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। इसी क्रम में दुबहड़ पुलिस ने उनि विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में भिक्षाटन के लिए अपहरण करने वाले अभियुक्त को माधोमथ बंधा के पक्की सड़क के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। वही अबोध बालक को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...