बलिया : Road Accident में बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
On



बलिया : बलिया-गड़वार रोड पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत द होराइजन स्कूल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरवांरत्ती चट्टी निवासी रामबली राम उर्फ आरपी टेलर (55) अपनी मां तेतरी देवी (75) के साथ जिला कोषागार में किसी काम से आए थे। घर लौटते समय बलिया-गड़वार रोड स्थित द होराजन स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...


Comments