Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में मैनेजर की मौत, मचा कोहराम

Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में मैनेजर की मौत, मचा कोहराम

Ballia News : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बांध रतसर-टड़वामोड़ के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में का चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त प्रदीप कुमार मिश्रा (36) पुत्र भोला नाथ मिश्र (निवासी मसहा, थाना गड़वार, बलिया) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। प्रदीप की शादी 25 मई 2022 को हुई थी। इनकी एक बेटी है, जिसकी उम्र पांच माह है।

गड़वार थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा कुशीनगर में किसी कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थे। बुधवार को अपने गांव से रतसर जा रहे थे। भैरव बांध रतसर-टड़वा मोड़ के पास पहुँचे थे, तभी उनकी कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

रोहित सिंह मिश्र

यह भी पढ़े 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव