लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 : बलिया में तैयारी पूरी, टीमें सक्रिय ; ये है जनपद का निर्वाचन कार्यक्रम

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 : बलिया में तैयारी पूरी, टीमें सक्रिय ; ये है जनपद का निर्वाचन कार्यक्रम

बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने, जिला प्रशासन की तैयारियों सहित अन्य जानकारी पत्रकारों से साझा की। कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही जनपद में चुनाव संपन्न करने हेतु गठित टीमें सक्रिय हो जाएंगी और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।

बताया कि बलिया लोकसभा में तीन लोकसभा के आंशिक क्षेत्रों का समावेश है। जनपद की तीन विधानसभाएं बलिया नगर, फेफना एवं बैरिया आती हैं और जनपद गाजीपुर की जहूराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभाएं इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के घोषणा होते ही जनपद के सारे अधिकारी और मॉनिटरिंग टीमें सक्रिय हो जाएंगी। जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है, जिसका फोन नंबर 1950 है। सी विजील एप भी कार्य करना आरंभ कर चुका है। इस पर किसी भी मतदाता के शिकायत को सुनकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव को लेकर हमारी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा और लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी और पत्रकार बंधु मौजूद थे।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

जनपद का निर्वाचन कार्यक्रम

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

IMG-20240316-WA0067

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट