बलिया में आयुर्वेद विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीम

बलिया में आयुर्वेद विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीम


बैरिया, बलिया। तहसील क्षेत्र बैरिया की ग्राम पंचायत टेंगरहीं में स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत आने वाले आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर घर घूमकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। देश में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग विशेष रूप से सतर्क हो गया है। कोरोना वायरस के फैलने पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी शशि गुप्ता, अवध यादव, घनश्याम प्रसाद मिश्र, राम अवध जी, अंजनी कुमार एवं पिन्टू जी ने दो टीमें बनाकर गांव में घर घर घूमकर लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया।

परीक्षण के दौरान यह विशेष रूप से देखा गया कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार के साथ सर दर्द, बदन दर्द या गले में दर्द तो नहीं है? किसी को सांस लेने में परेशानी तो नहीं हो रही है? कर्मचारियों द्वारा गांव के 337 घरों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राहत की बात यह रही कि इनमें से कोई संदिग्ध नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गांव के लोगों को कोरोना से सतर्क रहने का सुझाव देते हुए इससे बचने के उपायों को बताया।

कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉक डाउन का पालन करना एवं सोशल डिस्टेंस बनाकर रहना अत्यन्त आवश्यक है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आशा बहु इन्दू देवी एवं बसन्ती देवी ने कर्मचारियों का भरपुर सहयोग किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान शुभम सिंह मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा