बलिया : प्रदेश अध्यक्ष के लिये कांग्रेसियों का अनोखा आंदोलन

बलिया : प्रदेश अध्यक्ष के लिये कांग्रेसियों का अनोखा आंदोलन


बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह के तहत शनिवार को अजय कुमार लल्लू महारसोई का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी बलिया पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने किया। रसोई में पूड़ी सब्जी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पूनम पांडे ने अन्य कांग्रेस जनों के सहयोग से बनाया। फिर भोजन को पैकेट में भरकर रोडवेज बस स्टैंड कांग्रेस भवन के आस पास, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया।

कांग्रेसजनों ने सामाजिक दूरियों को ध्यान में रखते हुए गांधीवादी तरीके से इस सेवा भाव को जनपद वासियों ने सराहा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने कहा कि हम डरने वालों में से नहीं हैं। हम और अधिक जोर से सेवा करेंगे। जब तक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक और आगे भी जरूरतमंदों की मदद में कांग्रेस का हाथ बढ़ता ही जाएगा। 

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जेल की सलाखों व फर्जी मुकदमों से हमारा सेवा कार्य को नहीं रोका जा सकता। महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने कहा कि कांग्रेस के सिपाही गरीबों मजदूरों और श्रमिक जरूरतमंदों का भाई होता है। सेवा की विजय होगी। प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही रिहा होंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, शाहिद अली खान, डॉ विजयानंद पांडे, फुल बदन तिवारी, भैया लल्लू सिंह, विपिन पांडे, दीनबंधु यादव, सुनील सिंह, अमित परमार, डब्ल्यू तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, गिरीश कांत गांधी, अभिजीत तिवारी, शिवजी गॉड, राजहंस सिंह, नंदू राजभर, सरजू प्रसाद, संतोष सिंह, शंकर गौड़ आदि मौजूद थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली