बलिया डीएम ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, ताकि...

बलिया डीएम ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, ताकि...


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न महानगरों में कार्य करने वाले छह हजार से अधिक व्यक्तियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। इन छह हजार में से अधिकांश व्यक्ति दैनिक मजदूर या किसी कार्य विशेष में कुशल श्रमिक की श्रेणी में है। शासन की ओर से अभियान चलाकर इन श्रमिकों का चिन्हांकन करते हुए मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए जाने के निर्देश हैं। 

यह भी पढ़ें : बलिया : नाव पर सवार होकर डीएम-एसपी ने देखा 'बार्डर'


उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि जनपद में बाहर से आए सभी व्यक्तियों की ग्रामवार सूची सभी बीडीओ व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम से लेकर जाब कार्ड बनवाना सुनिश्चित कराएं। इनमें तकनीकी क्षेत्र में निपुण या किसी विधा में कुशल श्रमिक जैसे मिस्त्री, राजमिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, फिटर, प्लंबर आदि कार्यों में निपुण होंगे, निश्चित रूप वे मनरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत कार्य करने के इच्छुक नहीं होंगे। लेकिन जनपद में सरकारी विभागों के स्तर से कई ऐसे कार्य होते हैं, जिसमें ऐसे श्रमिकों की आवश्यकता होती है। 

यह भी पढ़ें : बलिया : जेलर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


फिलहाल अन्य जनपदों से आए मजदूर भी अपने यहां चले गये हैं। ऐसी दशा में इन्हीं कुशल श्रमिकों के माध्यम से कार्य कराया जा सकता है। इससे विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होगा और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक के माध्यम से सर्वे कराकर अभियान चलाकर मनरेगा जॉबकार्ड जारी कराएं। साथ ही विशेष कार्य में निपुण व्यक्तियों की अलग से सूची तैयार की जाए।

पावर ग्रिड के जीएम ने दिया 200 मास्क व सेनेटाइजर

पावर ग्रिड के जनरल मैनेजर डीके सिंह ने अपनी ओर से दो सौ मास्क और दो सौ सेनेटाइजर की बोतल जिला प्रशासन को दिया है उन्होंने मंगलवार की शाम जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही से मिलकर मास्क व सेनेटाइजर सौंपा। जिलाधिकारी ने भी इस सहयोग के लिए विशेष आभार जताया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश