बलिया : दो बाइकों की टक्कर, अस्पताल पहुंचे चार

बलिया : दो बाइकों की टक्कर, अस्पताल पहुंचे चार


मनियर, बलिया। आमने सामने बाइक की टक्कर में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मनियर पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव निवासी राम नाथ चौबे (57) व बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह निवासी महेश राम एक बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई से लौट रहे थे। बाइक महेश राम चला रहा था। मनियर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे पहली बाइक के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार नीलेश पासवान (29) पुत्र रविंद्र पासवान  (निवासी छितौनी थाना मनियर) तथा सुधीर पासवान (30) पुत्र वीर बहादुर पासवान (निवासी बघौता बहदुरा थाना मनियर) भी घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल नीलेश पासवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सहाबुद्दीन ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली