रोहित पांडेय हत्या कांड : परिजनों से मिलकर प्रभारी मंत्री ने दिया यह भरोसा
On



बांसडीह, बलिया : प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री व बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु रविवार को बांसडीह कस्बा स्थित स्व. रोहित पाण्डेय के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दिया। प्रभारी मंत्री ने रोहित के पिता दीपन पाण्डेय व चचेरे भाई राजेश पाण्डेय से घटना के बावत जानकारी लिया। उन्हें ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि दुख की घड़ी में हम सभी मजबूती से उनके साथ है।
पिता दीपन पाण्डेय ने प्रभारी मंत्री से सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग किया। प्रभारी मंत्री ने डीएम प्रवीण लक्षकार से आर्थिक सहायता के संबध में बातचीत कर हर संभव सहयोग करने का निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा नेता विश्राम सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, विनय सिंह, गोपाल गुप्ता, अनिल पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय आदि थे।

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 10:11:25
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...


Comments