बलिया में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

बलिया में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

हल्दी, बलिया : उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण का उद्घाटन पंडित राम देव पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेपुरा बलिया पर हुआ। केंद्र प्राचार्य श्रीराम मिश्र ने कहा कि संस्कृत से हमारी संस्कृति का बोध होता है। संस्कृत देव वाणी है, जिसके ज्ञान से हमे अपना संस्कार, संस्कृति और आचरण का ज्ञान होता है।

प्रशिक्षण पौरोहित्य पंडित अंकित कुमार पाण्डेय ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को योजना के बारे में बताया। साथ ही संस्कृत में प्रशिक्षण लेने हेतु जागरूक किया। बताया कि पौरोहित्य कार्य एक दैविक कार्य है, जिसके बारे में जानना हमारा धर्म है। प्रबंधक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने इस आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्र के शिक्षकगण संजय पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, नीलम सिंह, रिद्धि कुमारी, प्रज्ञा दुबे एवं स्मृति दुबे उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम मिश्र व संचालन सुशांत कुमार पाण्डेय ने किया।

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता समेत तीन पर मुकदमा, जानिएं वजह

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन