बलिया में सिलिंडर फटने से जले 26 परिवारों के आशियाने, देखें Video 

बलिया में सिलिंडर फटने से जले 26 परिवारों के आशियाने, देखें Video 

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह में रसोई गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से 26 परिवारों की झोपडियों के साथ ही नकदी, साइकिल, बाइक और घर गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दो बकरियां भी जिन्दा जल गयी। 

बुधवार की सुबह करीब 10.30 बजे दहारी के परिवार की औरतें गैस पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक रसोई गैस का सिलिंडर फट गया, जिससे उसके रिहायशी झोपड़ी में आग लग ली। अभी लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोसी हरेराम, बृजेश खरवार, रतनी देवी, मुनीलाल, उमेश, भुसावल, प्रेम, टिंकू, मोंटू राम राजभर, जई, राकेश, दीपू, सालिक, विमलेश, विशाल, राजकुमार, आशीष, देवनाथ गोंड, सुनील गोंड, दिलीप खरवार, नागेंद्र खरवार, राजू गोंड की झोपड़ियो को अपने चपेट में ले लिया। जिसकी चपेट आने से झोपड़ी में रखा साइकिल, कपड़ा, गहना, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात आदि सब जलकर राख हो गया। आग की घटना में रतनी देवी का 65 हजार रुपया व हरेराम का 20 हजार रुपया जो घर बनवाने के लिए बैंक से निकाला था, सब जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह द्वारा साड़ी, त्रिपाल, कपड़ा आदि अन्य समान वितरण कराया गया।

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !