'हैपी होली' रहे आपकी, इसलिए रखें ये सावधानियां : Skin Care clinic बलिया की निदेशक डॉ. आब्रीन अंसारी ने दिये टिप्स

'हैपी होली' रहे आपकी, इसलिए रखें ये सावधानियां : Skin Care clinic बलिया की निदेशक डॉ. आब्रीन अंसारी ने दिये टिप्स

बलिया : खुशियों के त्योहार होली का रंग कभी-कभी जिंदगी को बेरंग कर देता है। मौज-मस्ती में लापरवाही, रंगों का गलत चयन और एक-दूसरे पर जबरन रंग डालने की कोशिश त्योहार के रंग में भंग डाल सकते हैं। जश्न फीका न पड़े, इसलिए जागरूक और सचेत रहने की जरूरत है। Skin Care clinic बलिया की निदेशक त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आब्रीन अंसारी की मानें तो सबसे पहले होली में सिंथेटिक और केमिकल वाले रंगों के इस्तेमाल से बचें, हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। 

Skin Care clinic बलिया की निदेशक त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आब्रीन अंसारी ने कहा कि इस दौरान मौसम बहुत ही शुष्क है। तापमान में बदलाव के कारण त्वचा, आंख श्वास सम्बंधी एलर्जी की समस्या बढ़ गयी है। होली के दौरान घर से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर पर अच्छे से माइश्चराइजर लगाए तथा उसके उपर से सनस्क्रीन लगाए। पूरे कपड़े पहने।

एलर्जी वाले मरीज रंगों से बचे, प्राकृतिक गुलाल या सूखे आर्गेनिक रंगो का प्रयोग करे। मलैलिक रंगों का प्रयोग ना करे, यदि रंग लग जाए तो अच्छे साबुन का प्रयोग करे उसको धोए और दोबारा मोस्चराइजर का प्रयोग करे। होली मिलन खुले धूप में न करे। छाया वाली जगह चुने। केमिकल युक्त रंग या मिलावटी रंग त्वया तथा बालों को नुकसान पहुं‌चा सकते है। जबरन रंग लगाने से कई बार त्वचा छिल जाती है और उसमें केमिकल चला जाता है और त्वचा में जलन होता है। कई प्रकार के त्वचा सम्बन्धी बीमारियां हो जाती है, जो एलर्जी का घर होता है। इसके लिए खूब सारा मस्चराइजर लगाने के साथ साथ खूब सारा तरल पदार्थ का भी सेवन करे।

यह भी पढ़े बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...