बलिया में आग का कहर : 125 से अधिक झोपडियां जलकर राख, मची चीख-पुकार

बलिया में आग का कहर : 125 से अधिक झोपडियां जलकर राख, मची चीख-पुकार

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव के कुड़िया यादव बस्ती में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग पूरी बस्ती जलकर राख हो गयी। बस्ती में रहने वाले 50 से अधिक परिवारों की सवा सौ झोपड़ियां जल गयी हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमें ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी।

तेज हवा के चलते दो हिस्सों में बंटी बस्ती की सभी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गयी तथा सभी झोपड़ियां जल गयी हैं। आग लगते ही बस्ती में कोहराम मच गया तथा रिहायशी बस्ती के लोग घर से जान बचाकर भाग गये। झोपड़ियों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है। कुछ लोगों के पक्के घर में भी रखा सामान जलकर राख हो गया है। सुभाष यादव की बाइक जल गयी हैं। बस्ती के ददन यादव व सुभाष यादव के घर पिछली रात ही शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। घटना में ग्रामीणों का लाखों रूपया का नुक़सान हुआ है।

यह भी पढ़े Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

कटाई व मढ़ाई के बाद घरों में रखा गेहूं, सरसों आदि अनाज भी जलकर राख हो गया है। आग से बाइक, साइकिल, बिस्तर, भूसा, अनाज, बरतन, कपड़े, चौकी, चारपाई आदि सभी सामान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में शिवशंकर यादव, विश्वनाथ, लछुमन, राजदेव, जदवीर, राजेन्द्र, रमाशंकर, हरेंद्र, हरिशंकर, जर्नादन, शम्भू, अनिल, राजकिशोर, सुनील, अर्जून, सुरेन्द्र, रविन्द्र, दीपक, अनीश, लालचंद, राजन, भोला, बालचंद, वीरेंद्र, फूलचंद यादव, सुरेश गोंड़, मंटू गोड़, राजकुमार, फुलेश्वर, हरिशंकर आदि की सभी झोपड़ियां जल कर राख हो गयी हैं। मौके पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन आग बुझाने व आग से क्षति का आकलन कर रहा था।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार लड़कों की दर्दनाक मौत

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
मेषमन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। संतान को लेकर के, अगर प्रेम में है तो प्रेम को लेकर के, मन...
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !
शादी के बाद दुल्हन फरार : मुझे मेरी बीबी दिलाओ… गले में पोस्टर लटकाए SP ऑफिस पहुंचा युवक