सावधान ! सेटेलाइट से हो रही खेतों की निगरानी, बलिया के अफसर ने दी जानकारी

सावधान ! सेटेलाइट से हो रही खेतों की निगरानी, बलिया के अफसर ने दी जानकारी

बैरिया, बलिया : किसान फसल की कटाई के बाद खेत में पराली न जलाएं। सेटेलाइट के माध्यम से खेतों की निगरानी की जा रही है। पराली जलाने पर जानकारी हो जाती है कि किस अक्षांश-देशांतर पर पराली जली है। इस पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। इसमें दो एकड़ जलाने पर 25 सौ रुपये, दो से पांच एकड़ जलाने पर पांच हजार रुपये और पांच एकड़ से ऊपर जलाने पर 15 हजार रुपये अर्थदंड निर्धारित किया गया है। 

जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने पूछने पर कहा है कि किसान फसल के अवशेष को जलाते हैं तो प्रथम बार अर्थदंड एवं दूसरी बार जलाने पर अर्थदंड के साथ सरकारी योजनाओं के अनुदान से वंचित किया जा सकता है। पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। वहीं, इससे निकलने वाले हानिकारक धुएं से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ता है। इसके कारण जीव-जन्तु के साथ मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पराली जलाने से मृदा का तापमान बढ़ता है। साथ ही मित्र जीव जन्तु कीट भी नष्ट हो जाते हैं। हैरो से जुताई कर खेत में पानी भरकर 40 किग्रा. यूरिया प्रति हेक्टेयर की दर से डाल दें, इससे अपशिष्ट पदार्थ सड़कर खाद बनकर मृदा को उपजाऊ बनाएगा। इसके बाद खेत में गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों आदि फसलों की बुआई करें। पराली को जैव उर्जा नीति 2022 के तहत जनपद में गौशाला में पराली दो खाद लो का प्राविधान किया गया है। पराली देकर गौशाला में बनने वाले कम्पोस्ट खाद किसानो के लिए लाभकारी है। इससे ऑर्गेनिक अनाज पैदा किया जा सकता है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : वॉलीबॉल नेशनल खेलेंगे आशीष और शीतल, खूब मिल रही बधाई

Post Comments

Comments

Latest News

National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। अंडर 17...
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
सुलझी डबल मर्डर मिस्ट्री : गर्लफ्रेंड के पिता का कर्ज चुकाने के लिए प्रेमी बना हैवान