डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा सपा पर निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा सपा पर निशाना

बलिया : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के तालिबपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पिछले वर्षों से जिस तरह से विकास कार्य चल रहे हैं, उसी गति से आगे भी काम होंगे। बलिया के हर नागरिक को उनकी जरूरतें और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

लोकसभा क्षेत्र बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास प्राप्त करना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता परिवादवाद, भ्रष्टाचार, हिंदू विरोधी मानसिकता, गुंडागर्दी जैसे दल को सत्ता में नही देखना चाहती है। जनसभा मंच पर पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, अनूप चौबे, विजय बहादुर सिंह, जय प्रकाश साहू, राकेश सिंह, मंटन वर्मा, अमिताभ उपाध्याय, अरविंद सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, रंजीत मौर्य करण, परमेश्वर गिरी सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया।

उधर, उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने फेफना विधानसभा के नरही, कारो, बसदेवा, सलेमपुर, नारायणपुर, दामोदरपुर, झंगही के अयोजित जनसाभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को वोट करने एवं नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमन्त्री बनाने की अपील किया।

यह भी पढ़े बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां

वहीं, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने कुंवर उपवन, बलिया में कमलेश खरवार (प्रदेश अध्यक्ष, खरवार समाज) के नेतृत्व में खरवार समाज का समर्थन प्राप्त किया। इसके उपरांत पकड़ी, रेवतीपुर, नगदीलपुर, उत्तरौली बाज़ार, त्रिलोकपुर, नवली एवं सगरपाली में अयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर 1 जून को कमल के फूल पर बटन दबाने हेतु अपील किया।

यह भी पढ़े बलिया रेलवे स्टेशन तथा परिवार न्यायालय परिसर से दो बाइकें चोरी

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल