बलिया : खेत के लिए निकले किसान का सरयू नदी के किनारे मिला शव
On



बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की देर सायं सरयू नदी के किनारे सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।शव की शिनाख्त 57 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। सुभाष गुरुवार की दोपहर खेत में कार्य करने गये थे।शाम तक घर नही पंहुचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। देर सायं किसी ने खेत में उसका शव पड़ा देखा तो गांव वालों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 08:02:53
UP Panchayat Chunav : यूपी में पंचायत चुनाव कब होगा ? यह अभी तय नहीं है, पर मत पत्रों की...


Comments