बलिया में दबंगई : बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह दुकानदार पर चलाई गोली



बलिया : बांसडीहरोड थाना अंतर्गत टकरसन स्थित एक दुकान में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई। संयोग अच्छा था गोली किसी को लगी नहीं। मामले में पुलिस ने भरत यादव की तहरीर पर 01 नामजद व एक अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, घटना को एसपी देवरंजन वर्मा ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने एएसपी उत्तरी और सीओ बांसडीह के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित करते हुए तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह भरत यादव पुत्र नवमी यादव (निवासी : टकरसन, थाना बांसडीह रोड, बलिया ने सूचना दी कि वह अपनी वेल्डिंग की दुकान, टकरसन पर मौजूद थे। इसी बीच, अचानक दो पहिया वाहन से ओमप्रकाश यादव पुत्र रामबिहारी यादव (निवासी टकरसन, थाना बांसडीह रोड, बलिया) एक व्यक्ति के साथ मेरी दुकान के बाहर आकर जान से मारने की नियत से मुझ पर कट्टे से फायर कर दिया।
गोली मेरे बगल से निकल कर सीढ़ी पर लगी और मैं किसी तरह अपनी जान बचाया। आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए दोपहिया वाहन से भाग गये। सूचना पर तत्काल थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना स्थल का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिस देना शुरू कर दिया है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments