सिल्वर जोन इंटरनेशनल ओलंपियाड में चमका बलिया का मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, छात्र-छात्राओं को मिला विद्यालय प्रबंधन का सम्मान

सिल्वर जोन इंटरनेशनल ओलंपियाड में चमका बलिया का मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल,  छात्र-छात्राओं को मिला विद्यालय प्रबंधन का सम्मान

मझौवॉ, बलिया : सिल्वर जोन इंटरनेशनल ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करने वाले मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सैकत घोष ने बताया यह परीक्षा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। सफल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और नासा के लिए ओलंपियाड फाउंडेशन प्रायोजित करता है।

IMG-20240228-WA0002

प्रथम चरण की ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया तथा राज्य स्तर के लिए उत्तीर्ण होकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। संस्था डायरेक्टर स्वामी रवि शंकर जी ने बताया कि इस एक्जाम में मैथ्स, साइंस और रिजनींग के प्रश्न पूछे गए थे। यह एक्जाम बलिया में जनपद स्तर पर कराया गया था, जो राष्ट्रीय स्तर के ओलम्पियाड के समकक्ष प्रश्नों पर आधारित था।

यह भी पढ़े बलिया ने खो दिया आज़ादी की लड़ाई का आखिरी साक्षी, नहीं रहे सेनानी रामविचार पाण्डेय

IMG-20240228-WA0005

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

इस तरह का एक्जाम बच्चों में देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति डर के भाव को न सिर्फ समाप्त करता है, बाल्कि उनके उत्साह को भी बढ़ाता है। प्रधानाचार्य ने सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया।

Mother Teresa convent school Ballia

इस अवसर पर विद्यालय के टीचर ओंकार नाथ मिश्रा, रमेश सिंह, अरविंद वर्मा, आकाश सिंह, अविनाश शर्मा, प्रदीप सिंह, दिनेश जी, दिनेश प्रजापति, सृष्टि ओझा, सरिता सिंह, पूनम सिंह, मुन्नी सिंह, लीला घोष, राजेश, राणा विक्रम कुमार एवं आलोक कुमार आदि शिक्षक ने बच्चों को बधाई दी।

हरेराम यादव

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !