बलिया : रेनू की दुनिया का डूबा सूरज, हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उजड़ गया सुहाग

बलिया : रेनू की दुनिया का डूबा सूरज, हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी और उजड़ गया सुहाग

बांसडीह, बलिया : बांसडीह-मिश्रवालिया मार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों में एक सूरज राजभर की शादी नौ दिन पहले (26 अप्रैल 2024) को सहतवार थाना क्षेत्र के कुम्हैला निवासी रेनू के साथ हुई थी। आस पास के लोगों ने बताया कि शनिवार को ही बहू के मायके से कलेवा आया था। घटना के बाद से नवविवाहिता समेत परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। रेनू के करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा मुंह को आ जा रहा है।

Also Read: बलिया में भीषण Road Accident, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर 12 (पश्चिम टोला) निवासी 20 वर्षीय सूरज राजभर व 21 वर्षीय गुड्डू राजभर किसी काम से रविवार को मिश्रवलिया गये थे। बाइक सूरज चला रहा था। मिश्रवलिया से वापस लौटते समय अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे में गुड्डू राजभर की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सूरज को बांसडीह अस्पताल से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज की भी मौत हो गयी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूरज की मौत से नवविवाहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार रोने से उसकी आंखों के आंसू तक सूख गए हैं।

यह भी पढ़े दवा मंडी बलिया की हर समस्याएं होगी दूर, BCDA का प्रयास जारी : आनंद सिंह

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गई एक और महिला शिक्षामित्र

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल