Ballia Road Accident : भीषण दुर्घटना में दो परीक्षार्थियों की मौत, जेसीबी से निकालना पड़ा ट्रक में फंसा शव, दो रेफर

Ballia Road Accident : भीषण दुर्घटना में दो परीक्षार्थियों की मौत, जेसीबी से निकालना पड़ा ट्रक में फंसा शव, दो रेफर

बांसडीह, बलिया : बांसडीह सहतवार मार्ग पर स्थित बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जितौरा के पास ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर और किशोरी की ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई। वही एक किशोर व किशोरी घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही घायलों को बाँसडीह सीएचसी पर भेज दिया। घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी मंशा गुप्ता (17) पुत्री स्व. अभय गुप्ता मोटरसाइकिल चालक आकाश यादव पुत्र विश्वनाथ यादव (निवासी डुमरिया) बांसडीह स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा देने आ रही थी।उसी मोटरसाइकिल पर अभिजीत यादव पुत्र राकेश यादव निवासी दराव अपने मामा के गांव डुमरिया से वापस घर आ रहे थे। वही मनीषा गुप्ता पुत्री अभय गुप्त निवासी डुमरिया भी अपनी बहन के साथ बांसडीह आ रही थी। सभी एक ही बाइक पर सवार थे।

इसी दौरान जितौरा के पास बांसडीह के तरफ से आ रही बालू लदी ट्रक मोटरसाइकिल में भिडंत हो गई। हादसे में डुमरिया निवासी मनसा गुप्ता और आकाश यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वही इस घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी बांसडीह लाया गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाचिकत्सालय भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

जेसीबी से निकालना पड़ा शव
मोटरसाइकिल ट्रक से भिड़ने के बाद मोटरसाइकिल सवार चार में से दो किशोर एवं किशोरी सड़क के इस किनारे पलट गए। वही एक किशोर और एक किशोरी ट्रक के नीचे चले गए और दोनो ट्रक में फंस गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी मंगाकर ट्रक के नीचे से निकला गया, तब तक दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़े बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

6 मार्च को थी भाई की शादी

वही इस भीषण सड़क दुर्घटना में मृतक आकाश यादव की बड़े भाई का विवाह 6 मार्च को है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में रूदन क्रंदन मच गया।

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत