दूल्हे को शादी के मंडप से उठा ले गई बलिया पुलिस, सन्न रह गई दुल्हन ; ये है पूरा मामला

दूल्हे को शादी के मंडप से उठा ले गई बलिया पुलिस, सन्न रह गई दुल्हन ; ये है पूरा मामला

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात शादीशुदा युवक द्वारा दूसरी शादी रचाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी मंडप से दूल्हा बने युवक को हिरासत में ले लिया। हांलांकि पुलिस की कार्रवाई तक शादी के सभी मांगलिक कार्य पूर्ण हो चुका था। वहीं, घटना के बाद लड़की पक्ष ने कन्या की विदाई से इंकार कर दिया। उधर, मामले को लेकर कोतवाली में दिन भर दोनों पक्ष से पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सबसे बड़ी बात यह है कि, सूचना देने वाली महिला का कोतवाली पुलिस इंतजार करतीं रही, लेकिन वह भी नहीं पहुंची।


कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि देर रात हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस को एक महिला ने फोन से सूचना दी कि उसका पति कोतवाली क्षेत्र में दूसरी शादी कर रहा है, उसे शादी से तत्काल रोका जाए। सूचना पर पुलिस ने तथाकथित तौर पर दूसरी शादी कर रहे युवक को कोतवाली लेकर चली आयी है। मामले की छानबीन पर पता चला कि सूचना देने वाली महिला दूल्हे बने युवक की भाभी है।

वही, दुल्हन पक्ष के लोग भी दूसरी शादी की घटना सुन हैरान व परेशान हो गए। दुल्हन पक्ष के लोगो ने दुल्हन की विदाई से इंकार करते हुए कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। वही पूरे दिन सूचना देने वाली महिला पुलिस द्वारा बार बार बुलाने के बाद भी कोतवाली नहीं पहुंची। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़े बलिया में SIR को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला, मिले टिप्स

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करेगा देवाश्रम

 

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि