बलिया खबर : लम्बी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीट के लिए परदेसी परेशान

बलिया खबर : लम्बी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीट के लिए परदेसी परेशान

बैरिया, बलिया : हिन्दू के खास त्योहार होली में घर आने के लिए परदेसी सांसत में पड़ गये है। परदेशी कैसे आएंगे अपने घर आयेगे यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है, क्योकि अभी से सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित टिकट फूल होगा गया है। चाहे स्लीपर कोच हो या वातानुकूलित, कंफर्म या आरएसी टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते महानगरों में रोजी रोजगार के लिए रहने वाले लोग टिकट पाने को परेशान है।


होली आने में अभी डेढ़ महीना बाकी है। बावजूद इसके सभी ट्रेनों में टिकट का फूल हो जाना, इस बात को इंगित करता है कि रेलवे को लंबी दूरी की गाड़ियों में कोच बढ़ाना चाहिए अथवा नई ट्रेन चलनी चाहिए। रेलवे सूत्रों के अनुसार मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस, चेन्नई से आने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, लोकनायक एक्सप्रेस, बलिया दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस व भृगु एक्सप्रेस, अमृतसर से आने वाली सरजू जमुना एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस सहित लगभग सभी ट्रेनों का आरक्षित कोटा फूल हो गया है। वाराणसी बलिया सुरेमनपुर के रास्ते गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनो से क्षेत्र के लोग होली में घर आने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं, किंतु उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।


होली के त्योहार पर रेगुलर ट्रेनों में अगर आने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी महानगरों से होली के अवसर पर स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। कुछ की जानकारी इंटरनेट पर दे दिया गया है। उसका टिकट बुक हो रहा है। कुछ की जानकारी देने की योजना चल रही है। रेलवे यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए कटिबद्ध है।
अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी 
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...