Ballia News : द होराइजन स्कूल में 12वीं के छात्रों का हुआ विदाई समारोह, प्रिंसिपल और प्रबंधक ने दिए जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र

Ballia News : द होराइजन स्कूल में 12वीं के छात्रों का हुआ विदाई समारोह, प्रिंसिपल और प्रबंधक ने दिए जीवन में आगे बढ़ने का मंत्र

The Horizon School Ballia : द होराइजन स्कूल गड़वार में 12वीं के छात्रों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। उन्हें उत्साहपूर्ण तालियां मिलीं। वहीं, विद्यार्थियों ने अपनी यादें ताज़ा करते हुए शिक्षकों और विद्यालय के प्रति अपना आभार प्रकट किया, जो सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक था।

 

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

The horaesen school

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

 

विदाई समारोह में प्रधानाचार्य संजय सिंह ने 12वीं कक्षा के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे विद्यालय के हमेशा अंग बने रहेंगे। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और अपने सपनों का पीछा करें। आपका भविष्य उज्जवल हो, यही हमारी कामना है। हमें विश्वास है कि आप सभी अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगे और अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रौशन करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने 12वीं के छात्रों को दूरभाष पर सम्बोधित किया। कहा कि आपकी यह यात्रा, जहां समाप्त हो रही है, वहीं एक नए अध्याय की शुरुआत भी है। आपको शुभकामनाएं देता हूं कि आप अपने जीवन में हर मुकाम को हासिल करें। आपने हमेशा मेहनत और लगन से विद्यालय का मान बढ़ाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप जहां भी जायेंगे, अपनी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुहाना यादव एवं कृतिका सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली