बलिया : जिन्दगी की जंग हार गये आग में झुलसे राजकुमार




बलिया : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित रसोई गैस रिफिलिंग की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में झुलसे राजकुमार गुप्ता की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बता दे कि गत मंगलवार को रात करीब आठ बजे दुकान के स्वामी राजकुमार एलपीजी सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफलिंग का कार्य करता था।
मंगलवार को गैस रिफिलिंग करते वक्त सिलेंडर फट गया था। जिससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। घटनास्थल पर मौजूद दुकान के अंदर रखे हुए आधे दर्जन सिलेंडर बारी-बारी से फट गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया था। वही आग से झुलसे राजकुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहा उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गयी।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments